लाइव न्यूज़ :

ईरान का ओलंपिक चैंपियन अस्पताल में है नर्स, कोविड के दौरान भी किया काम

By भाषा | Updated: July 25, 2021 10:58 IST

Open in App

तोक्यो, 25 जुलाई ईरान के 10 मीटर एयर पिस्टल के ओलंपिक चैंपियन जावेद फोरोगी खुद को देश का सैनिक बताते हैं क्योंकि कोविड-19 के दोरान जब अन्य निशानेबाज ओलंपिक तैयारियों में जुटे थे तब वह अस्पताल में नर्स की अपनी भूमिका में व्यस्त थे।

फोरोगी 41 साल के हैं और उन्होंने शनिवार को 244.5 अंक के ओलंपिक रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था। इस स्पर्धा में भारत के सौरभ चौधरी में उतरे थे लेकिन क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रहने के बाद फाइनल में सातवें स्थान पर रहे थे।

फोरोगी ने कहा, ‘‘मैं बहुत खुश हूं कि मैं पिस्टल और राइफल में ईरान का पहला चैंपियन हूं। ईरान ने इससे पहले कभी ओलंपिक में इनमें पदक नहीं जीता था यहां तक कि कांस्य पदक भी नहीं और मैंने स्वर्ण पदक जीता।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं बहुत खुश हूं कि मैंने देश के सैनिक के तौर पर अच्छा काम किया।’’

फोरोगी ने कहा, ‘‘ मैं नर्स हूं और अस्पताल में काम करता हूं। विशेषकर कोविड महामारी के दौरान मैंने अस्पताल में काम किया। पिछले साल मैं भी संक्रमित हो गया था क्योंकि मैं अस्पताल में काम कर रहा था। बीमारी से उबरने के बाद मैंने अभ्यास शुरू किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!