लाइव न्यूज़ :

आईपीएल की लखनऊ फ्रेंचाइजी ने गौतम गंभीर को टीम मेंटोर नियुक्त किया

By भाषा | Updated: December 18, 2021 20:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 से पहले शनिवार को नयी लखनऊ फ्रेंचाइजी का मेंटोर नियुक्त किया गया।

दिल्ली के सांसद गंभीर अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को दो आईपीएल खिताब दिला चुके हैं।

गंभीर ने एक बयान में कहा, ‘‘डा (संजीव) गोयंका और आरपीएसजी ग्रुप का मुझे अपनी टीम में यह शानदार मौका देने के लिये शुक्रिया। ’’

गंभीर (40 वर्ष) भारत के लिये 58 टेस्ट, 147 वनडे और 37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुकाबला जीतने का जज्बा अब भी मेरे अंदर बरकरार है, एक विजेता की विरासत छोड़ने की इच्छा अब भी मेरे अंदर चौबीस घंटे बनी रहती है। मैं ड्रेसिंग रूम के लिये नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की टीम के लिये मुकाबला करूंगा। ’’

इस टीम का अभी तक नाम तय नहीं किया गया है। इस फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयंका ने गंभीर का आरपीएसजी परिवार में स्वागत किया ।

गंभीर ने भारत के लिये 58 टेस्ट, 147 वनडे और 37 टी20 मैच खेले हैं ।

गंभीर काफी समय से गोयनका से संपर्क में थे और समझा जाता है कि वह नीलामी में बड़ी भूमिका निभायेंगे । एंडी फ्लावर को इसलिये रखा गया है क्योंकि लखनऊ फ्रेंचाइजी के भावी कप्तान केएल राहुल के साथ वह काम कर चुके हैं ।

आईपीएल के सबसे चतुर कप्तानों में से एक रहे गंभीर ने 2012 और 2014 में केकेआर को खिताब दिलाया था । केकेआर से रिलीज होने के बाद वह दिल्ली टीम में आये लेकिन बीच में ही लीग छोड़ दी । उन्हें श्रेयस अय्यर को कप्तानी गंवानी पड़ी और बल्लेबाजी में खराब फॉर्म के कारण उन्होंने खुद को टीम से बाहर कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!