लाइव न्यूज़ :

बेलारूस के टीम अधिकारियों से पूछताछ करेगा आईओसी

By भाषा | Updated: August 4, 2021 10:14 IST

Open in App

तोक्यो, चार अगस्त (एपी) अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने कहा है कि वह बेलारूस टीम के दो अधिकारियों से पूछताछ करेगा जो कथित तौर पर एक धाविका को तोक्यो ओलंपिक से हटाने में संलिप्त थे।

आईओसी के प्रवक्ता माइकल एडम्स ने कहा कि धाविका क्रिस्टसीना सिमानोस्काया के मामले में ‘तथ्यों को स्थापित’ करने के लिए अनुशासनात्मक मामला शुरू किया गया है।

सोशल मीडिया पर अपनी टीम के प्रबंधन की आलोचना करने के बाद क्रिस्टसीना ने आरोप लगाया था कि अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर उनके साथ धक्का-मुक्की की और उन्हें बेलारूस जा रहे विमान में बैठाने का प्रयास किया।

आईओसी ने कहा कि बेलारूस के जो अधिकारी जांच के दायरे में हैं वे आर्तुर शुमाक और यूरी मोइसेविच हैं।

क्रिस्टसीना बुधवार को विएना जाने वाले विमान में बैठी लेकिन अभी यह तय नहीं है कि क्या वह आस्ट्रिया में ही रहेंगी या नहीं। कई देशों ने इस खिलाड़ी को मदद की पेशकश की थी और पोलैंड ने मानवीय आधार पर उन्हें वीजा जारी किया है।

आईओसी रविवार को होने वाले समापन समारोह से पहले बेलारूस की राष्ट्रीय ओलंपिक समिति को निलंबित कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!