लाइव न्यूज़ :

आईओसी के कार्य बल का वादा, तोक्यो में कोई विवादास्पद फैसला नहीं होगा

By भाषा | Updated: July 23, 2021 14:15 IST

Open in App

तोक्यो, 23 जुलाई अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के कार्य बल ने शुक्रवार को वादा किया कि तोक्यो ओलंपिक की मुक्केबाजी स्पर्धा में कोई विवाद नहीं होगा।

उन्होंने साथ ही रैफरी और जजों को चेतवानी दी कि किसी भी मुक्केबाज के खिलाफ ‘एक भी गलत फैसला’ खेल के भविष्य को ‘अंधकारमय’ बना देगा।

वर्ष 2016 ओलंपिक में जजों के फैसलों पर विवाद के बाद ओलंपिक की मुक्केबाजी स्पर्धा में विश्वसनीयता की जिम्मेदारी आईओसी कार्य बल को सौंपी गयी।

आईओसी के खेल निदेशक किट मैककोनेल, मुक्केबाजी कार्य बल (बीटीएफ) अध्यक्ष वाटानाबे मोरिनारी और बीटीएफ प्रमुख लेनी एबे ने मुक्केबाजी स्पर्धाओं के शुरू होने से पहले मीडिया को संबोधित किया।

मुक्केबाजी स्पर्धा में 81 देशों के 289 मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं जिसमें नौ भारतीय भी हैं।

मोरिनारी ने कहा, ‘‘जब मैं रैफरी और जजों की बैठक में जाऊंगा तो मैं उन्हें कहूंगा कि मुक्केबाजी के भविष्य के लिये अगर वे एक भी गलत फैसला करते हैं तो यह अंधकारमय हो जायेगा। अगर वे सही फैसले करते हैं तो मुक्केबाजी के भविष्य के लिये मैं उनका समर्थन करूंगा। ’’

आईओसी ने जब अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) को निलंबित कर दिया था तब बीटीएफ ने 2019 में खेल की जिम्मेदारी संभाली थी।

रियो ओलंपिक के बाद 36 रैफरी और जजों को संदेहास्पद फैसलों के लिये निलंबित कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!