लाइव न्यूज़ :

आईओसी को बीजिंग खेलों के दौरान दर्शकों के स्टेडियमों में आने की उम्मीद

By भाषा | Updated: July 21, 2021 13:55 IST

Open in App

तोक्यो, 21 जुलाई (एपी) बीजिंग 2022 शीतकालीन ओलंपिक की तैयारियों का निरीक्षण कर रहे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अधिकारी ने उम्मीद जताई कि दुनिया भर के प्रशंसकों को अगले ओलंपिक देखने के लिए निजी तौर पर चीन जाने की स्वीकृति दी जाएगी।

शुक्रवार को उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हो रहे तोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों के दौरान स्थानीय और विदेशी दर्शकों को प्रतियोगिताओं को देखने के लिए स्टेडियम में जाने की स्वीकृति नहीं होगी जिससे खेलों के मेजबान शहर में आम तौर पर बनने वाला जश्न का माहौल गायब है।

इसकी जगह जापान के लोगों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों को डर है कि कहीं ओलंपिक खेलों से जापान में संक्रमण के मामलों में इजाफा नहीं हो।

शीतकालीन खेलों का आयोजन कर रहे चीन के अधिकारियों ने कहा कि खेलों में हिस्सा ले रहे सभी लोगों का स्वास्थ्य और सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी चिंता है।

अभियान चलाने वाले समूह चीन में अल्पसंख्यकों के खिलाफ मनवाधिकार हनन के आरोपों को देखते हुए 2022 बीजिंग शीतकालीन खेलों को ‘नरसंहार के खेल’ के रूप में प्रचारित करने का प्रयास कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!