लाइव न्यूज़ :

आईओसी प्रमुख बाक ने टोक्यो ओलंपिक पर समर्थन के लिए पीएम मोदी को कहा शुक्रिया

By भाषा | Updated: April 2, 2020 17:11 IST

थॉमस बाक ने मोदी को लिखे पत्र में कहा, 'कोविड-19 वायरस को रोकने में योगदान देने के लिये अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सराहना करते हुए जी20 नेताओं के सम्मेलन में व्यक्त तोक्यो ओलंपिक खेल 2020 को दिये गये आपके समर्थन के लिये मेरा तहेदिल से आभार स्वीकार करें।'

Open in App

लुसाने: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टोक्यो 2020 ओलंपिक के समर्थन के लिये आभार व्यक्त किया। कोरोना वायरस महामारी के कारण इन खेलों का आयोजन अब 2021 में होगा। मोदी को एक अप्रैल को भेजे गये पत्र में बाक ने कहा कि हाल में जी20 नेताओं के सम्मेलन के दौरान टोक्यो ओलंपिक का समर्थन करने के लिये वह भारतीय प्रधानमंत्री के आभारी हैं।

कोविड-19 महामारी के कारण यह सम्मेलन वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये हुआ था। बाक ने अपने पत्र में लिखा, ‘‘कोविड-19 वायरस को रोकने में योगदान देने के लिये अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सराहना करते हुए जी20 नेताओं के सम्मेलन में व्यक्त टोक्यो ओलंपिक खेल 2020 को दिये गये आपके समर्थन के लिये मेरा तहे दिल से आभार स्वीकार करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं ओलंपिक खेलों के लिये आपके समर्थन का वास्तव में आभारी हूं। जी20 नेताओं की पिछले साल ओसाका में हुई बैठक में ही ओलंपिक खेलों की एकजुटता में भूमिका व्यक्त कर दी गयी थी। ’’ आईओसी और तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने पहले खेलों को स्थगित करने से इन्कार किया लेकिन कोविड-19 के लगातार प्रसार को देखते हुए उन्होंने बाद में इन खेलों को 2021 तक टाल दिया था। अब इन खेलों का आयोजन 23 जुलाई से आठ अगस्त 2021 के बीच होगा। 

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!