लाइव न्यूज़ :

आईओए ने कहा, ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों के डिजीटल, वीडियो और छवि पर उसका अधिकार

By भाषा | Updated: June 22, 2021 16:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने मंगलवार को कहा कि तोक्यो ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के डिजीटल, वीडियो और छवि पर उसका अधिकार है और जो भी इसका उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आईओए ने कहा कि ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाले कुछ खिलाड़ियों ने इस आधार पर इसका विरोध किया कि उनके अन्य कंपनियों के साथ प्रायोजन करार हैं। आईओए ने हालांकि किसी खिलाड़ी का नाम उजागर नहीं किया है।

आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और महासचिव राजीव मेहता ने बयान में कहा, ‘‘आपको सूचित किया जाता है कि ओलंपिक के लिये खिलाड़ियों के सभी डिजीटल, वीडियो और छवि अधिकार आईओए के पास हैं तथा आईओए के पास अपने सभी प्रायोजकों आदि के लिये इनका उपयोग करने का अधिकार है। ’’

बयान में कहा गया है, ‘‘कुछ खिलाड़ियों ने अपने महासंघों के जरिये इसका विरोध किया है और आईओए को यह कतई स्वीकार नहीं है तथा इस तरह के मामलों में कार्रवाई की जाएगी। ’’

इसमें कहा गया, ‘‘आईओए आपको एक हलफनामा भेज रहा है जिस पर ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाले सभी खिलाड़ियों को हस्ताक्षर करने होंगे। ’’

आईओए ने सभी राष्ट्रीय खेल महासंघों से अपने खिलाड़ियों को इस शर्त से अवगत कराने के लिये कहा है।

मेहता ने कहा कि ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों को आईओए द्वारा उपलब्ध करायी गयी पोशाक ही पहननी होगी और यदि कोई खिलाड़ी, अधिकारी या महासंघ इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ियों के डिजीटल, वीडियो और छवि अधिकार आईओए के पास होने का नियम लागू हो चुका है और यह खेल समाप्त होने तक कायम रहेगा।

मेहता ने कहा, ‘‘उदाहरण के लिये यदि आईओए किसी खिलाड़ी को तस्वीर या ऑडियो या वीडियो फुटेज उपलब्ध कराने के लिये कहता है तो वह इस आधार पर इन्कार नहीं कर सकता है कि यह उसके व्यक्तिगत प्रायोजक की संपत्ति है। इसके अलावा उन्हें केवल आईओए द्वारा उपलब्ध करायी गयी किट का उपयोग करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!