लाइव न्यूज़ :

आईओए ने तोक्यो ओलंपिक के लिये एमपीएल को मुख्य प्रायोजक बनाया

By भाषा | Updated: June 17, 2021 18:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जून भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने गुरूवार को मोबाइल गेमिंग मंच ‘एमपीएल स्पोर्ट्स फाउंडेशन’ को आगामी तोक्यो ओलंपिक और अगले साल बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिये देश के दल का मुख्य प्रायोजक नियुक्त किया।

आईओए के अनुसार एमपीएल के साथ जुड़ाव डेढ़ साल का है जो अगले साल 31 दिसंबर को समाप्त होगा।

आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और महासचिव राजीव मेहता ने संयुक्त बयान में कहा, ‘‘हमें आपको सूचित करके खुशी हो रही है कि आईओए ने तोक्यो ओलंपिक खेल, 2022 एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेलों के लिये एमपीएल स्पोर्ट्स फाउंडेशन से मुख्य प्रायोजक के तौर पर प्रायोजन समझौता किया है। ’’

बयान में कहा गया कि करार की शर्तों के अनुसार एमपीएल आईओए को कुल आठ करोड़ रूपये देगा।

इसके अनुसार, ‘‘इसके अलावा वह 2022 एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों के भारतीय दल के लिये स्पोर्ट्स किट भी मुहैया करायेगा। ’’

आईओए ने यह भी कहा कि दिग्गज दुग्ध उत्पाद कंपनी अमूल ने 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले तोक्यो ओलंपिक के लिये प्रायोजक बनने पर सहमति जतायी है।

आईओए के शीर्ष अधिकारियों ने कहा, ‘‘अमूल ने पिछले मैचों में भी हमारा समर्थन किया था और वे तोक्यो ओलंपिक 2020 के लिये भी आईओए के सहयोग के लिये आगे आये हैं। अमूल का प्रायोजन करार 31 दिसंबर 2021 तक एक करोड़ रूपये का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!