लाइव न्यूज़ :

आईओए को नये प्रायोजक की तलाश, रीजीजू ने कहा बिना ब्रांडेड पोशाक के तोक्यो जायेंगे खिलाड़ी

By भाषा | Updated: June 9, 2021 21:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून चीन की खेलों की पोशाक निर्माता कंपनी ली निंग से करार तोड़ने के बाद खेलमंत्री किरेन रीजीजू ने बुधवार को कहा कि भारतीय खिलाड़ी बिना किसी ब्रांड वाली पोशाक के तोक्यो ओलंपिक जायेंगे हालांकि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने कहा था कि वह इस महीने के आखिर तक अपने ओलंपिक दल के लिये नया किट प्रायोजन ढूंढने में सफल रहेगा।

आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा था कि सीमित समय में नये प्रायोजक की तलाश जारी है। इसके कुछ घंटे बाद ही रीजीजू ने यह बयान दिया ।

उन्होंने ट्वीट किया ,‘‘ भारतीय खिलाड़ी, कोच और सहयोगी स्टाफ तोक्यो ओलंपिक में ब्रांड वाली कोई पोशाक नहीं पहनेगी । हमारे खिलाड़ियों की किट पर ‘ इंडिया’ लिखा होगा ।’’

इससे पहले बत्रा ने पीटीआई से कहा, ''प्रक्रिया (नया प्रायोजक के तलाश की) प्रगति पर है लेकिन हमारे पास बहुत कम समय है। हम किसी पर भी दबाव नहीं बनाना चाहते हैं और उन्हें दबाव में नहीं लाना चाहते हैं। यह आपसी सहमति से होना चाहिए। ''

उन्होंने कहा, ''इस महीने के आखिर तक हम फैसला कर लेंगे कि हमारे खिला​ड़ी बिना ब्रांड वाली पोशाक पहनकर जाएंगे या नहीं। पोशाक तैयार हैं और उन्हें जल्द से जल्द हमारे खिलाड़ियों को सौंपना होगा। ''

भारत में ली निंग के उत्पादों के वितरक सनलाइट स्पोर्ट्स ने कहा कि कंपनी ने वर्तमान समय में 'देश में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति को देखते हुए' आईओए के फैसले को स्वीकार कर लिया है।

आईओए महासचिव राजीव मेहता द्वारा जारी बयान में कहा गया है, ''सनलाइट स्पोर्ट्स वर्तमान वैश्विक स्थिति और देश में उतार-चढ़ाव की स्थिति को समझता है तथा भारतीय ओलंपिक संघ को भारतीय ओलंपिक टीम की आधिकारिक खेल किट की व्यवस्था करने की अनुमति देने पर सहमत है। ''

आईओए ने पिछले सप्ताह खेल मंत्री किरेन रीजीजू की मौजूदगी में ली निंग की डिजाइन की गयी ओलंपिक किट का अनावरण किया था जिसकी काफी आलोचना हुई थी क्योंकि पिछले साल लद्दाख में सैन्य संघर्ष के बाद चीनी कंपनियों का विरोध किया जा रहा है।

पता चला है कि इसके बाद खेल मंत्रालय ने आईओए को कंपनी से ​नाता तोड़ने की सलाह दी। आईओए प्रमुख ने कहा कि ली निंग को प्रायोजक के रूप में हटाने का फैसला जनहित में किया गया।

बत्रा ने कहा, ''मैं किसी कंपनी या किसी का नाम नहीं लेना चाहता हूं लेकिन मीडिया सहित तमाम पक्षों की आलोचना के बाद हमने यह फैसला किया। हमने यह फैसला जनभावना को ध्यान में रखकर किया। ''

आईओए प्रमुख ने इन रिपोर्टों को भी खारिज कर दिया कि भारत सहित नौ देशों को कोविड-19 के मामलों के बढ़ने के कारण आयोजक तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने से रोक सकते हैं।

बत्रा ने कहा, ''यह सब मीडिया की अटकलबाजी है। हमने इस संबंध में आईओसी (अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति) या आयोजकों से कुछ नहीं सुना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!