लाइव न्यूज़ :

संविधान में संशोधन पर गौर करने के लिए आईओए ने छह सदस्यीय समिति गठित की

By भाषा | Updated: December 19, 2021 18:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने अपने संविधान को राष्ट्रीय खेल संहिता के अनुरूप बनाने के लिए चुनाव से पहले इसमें संशोधन पर गौर करने के लिए रविवार को छह सदस्यीय समिति का गठन किया।

समिति में आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा, महासचिव राजीव मेहता, कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्षों अनिल खन्ना और आरके आनंद तथा ललित भनोट को शामिल किया गया है। भनोट उस समिति के सदस्य हैं जो बहु खेल प्रतियोगिताओं के लिए भारतीय दल को अंतिम रूप देते हैं।

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) राजीव सहाय एंडलॉ ने आईओए की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) का आयोजन किया और इस दौरान पूर्व खेल सचिव इंजेती श्रीनिवास ने उनकी मदद की। दिल्ली उच्च न्यायालय ने एजीएम के आयोजन के लिए न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) राजीव सहाय एंडलॉ को प्रशासक नियुक्त किया है।

आईओए को रविवार को अपनी निर्वाचन एजीएम का आयोजन करना था लेकिन दिल्ली उच्च न्यायालय ने 30 नवंबर को वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल मेहरा की याचिका पर आदेश जारी करके यथास्थिति बनाए रखने को कहा। शुक्रवार को उच्च न्यायालय ने एजीएम का स्थल बदलकर दिल्ली करने को आईओए को निर्देश दिया।

आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने पीटीआई से कहा, ‘‘आम सभा ने छह सदस्यीय समिति के गठन का फैसला किया जो यह देखेगी कि चुनावों से पहले आईओए संविधान में क्या संशोधन करने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘समिति चर्चा करेगा और प्रस्ताव देगी कि क्या संशोधन किया जाए। इंजेती श्रीनिवास इसका निरीक्षण करेंगे और इसे दिल्ली उच्च न्यायालय को सौंपा जाएगा।’’

दिल्ली में एजीएम के आयोजन का आदेश देते हुए न्यायमूर्ति मनमोहन और न्यायमूर्ति नजमी वजीरी की खंडपीठ ने आईओए बैठक की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करने का निर्देश दिया था।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आईओए को 13 संशोधन पर विचार करने को कहा है जिसे याचिकाकर्ता सौंपा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!