लाइव न्यूज़ :

इंटर मिलान ने 2010 से पहला सिरी ए खिताब जीता

By भाषा | Updated: May 3, 2021 11:29 IST

Open in App

मिलान, तीन मई (एपी) इंटर मिलान ने एक दशक से अधिक समय बाद पहला सिरी ए फुटबॉल खिताब जीता जिसके बाद मिलान शहर में जश्न का माहौल है।

दूसरे स्थान पर मौजूद अटलांटा को रविवार को सासुओलो ने 1-1 से बराबरी पर रोका जिससे इंटर मिलान के चैंपियन बनने की पुष्टि हो गई। इंटर मिलान ने 13 अंक की बढ़त बना रखी है जबकि अब सिर्फ चार मैच खेले जाने बाकी हैं।

इंटर मिलान के खिताब जीतने की पुष्टि होने के बाद टीम के हजारों समर्थक पियाजा डुमो में शहर के मुख्य चौराहे पर जमा हो गए जो हाथ में झंडे और स्कार्फ लिए हुए थे और नारे लगाने के अलावा गाने गा रहे थे। इस दौरान हालांकि कोरोना वायरस से जुड़ी पाबंदियों को नजरअंदाज किया गया। सभी ने मास्क तो पहने हुए थे लेकिन कई लोगों ने इसे नाक और मुंह से नीचे किया हुआ था।

समर्थकों ने इस दौरान आतिशबाजी भी की।

इंटर मिलान का 2011 से यह पहला खिताब और 2010 से पहला सिरी ए खिताब है। टीम ने 2010 में लीग, चैंपियन्स लीग और इटैलियन कप का तिहरा खिताब जीता था।

इंटर की खिताबी जीत के साथ यूवेंटस का लीग में लगातार नौ खिताबी जीत का अभियान भी थम गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!