लाइव न्यूज़ :

खिताब की दौड़ में पहला झटका लगा इंटर मिलान को

By भाषा | Updated: September 12, 2021 18:41 IST

Open in App

रोम, 12 सितंबर (एपी) इंटर मिलान को इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए में अपने खिताब के बचाव की राह में पहला झटका रविवार को लगा जब उसकी टीम को संपडोरिया से 2-2 से ड्रा खेलना पड़ा।

इंटर मिलान ने अपने पहले दोनों मैच जीते थे लेकिन इस परिणाम से वह अंकतालिका में नैपोली के बाद दूसरे स्थान पर खिसक गया है। नैपोली ने शनिवार को युवेंटस को 2-1 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

अब नैपोली के तीन मैचों में नौ जबकि इंटर मिलान के इतने ही मैचों में सात अंक हैं।

इंटर मिलान ने फ्रेडरिको डिमार्को के 18वें मिनट में किये गये गोल से खाता खोला लेकिन माया योशिदा ने 33वें मिनट में संपडोरिया को बराबरी दिला दी।

लॉटरो मार्टिनेज ने 44वें मिनट में गोल करके इंटर मिलान को मध्यांतर से पहले बढ़त दिला दी थी लेकिन थामस आगेलो ने दूसरे हाफ के दूसरे मिनट में ही बराबरी का गोल कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!