इंटर मिलान ने वेनेजिया को हराया, यूवेंटस हारा

By भाषा | Updated: November 28, 2021 11:32 IST2021-11-28T11:32:23+5:302021-11-28T11:32:23+5:30

Inter Milan beat Venezia, Juventus lost | इंटर मिलान ने वेनेजिया को हराया, यूवेंटस हारा

इंटर मिलान ने वेनेजिया को हराया, यूवेंटस हारा

मिलान, 28 नवंबर (एपी) गत चैंपियन इंटर मिलान ने वेनेजिया को 2-0 से हराकर सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में शीर्ष दो टीमों पर दबाव बरकरार रखा है।

इंटर के लिए हकान कालहानोग्लु ने पहले हाफ में गोल दागा जबकि लोटारो मार्टिनेज ने इंजरी टाइम में पेनल्टी पर गोल करके अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।

तीसरे स्थान पर चल रहे इंटर के एसी मिलान और नेपोली से सिर्फ एक अंक कम है लेकिन इन दोनों ही टीमों ने उससे एक मुकाबला कम खेला है।

नेपोली को रविवार को लाजियो जबकि मिलान को सासुओलो की मेजबानी करनी है।

यूवेंटस का खराब प्रदर्शन जारी है और उसे अपनी सरजमीं पर अटलांटा के खिलाफ 1-0 से शिकस्त झेलनी पड़ी। इस मैच के दौरान टीम को अपने प्रशंसकों की हूटिंग का सामना भी करना पड़ा।

एंपोली ने अंतिम लम्हों में दागे दो गोल की बदौलत फायोरेंटिना को 2-1 से हराया जबकि सेंपडोरिया ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए हेलास वेरोना को 3-1 से शिकस्त दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Inter Milan beat Venezia, Juventus lost

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे