लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से उबरे पांच खिलाड़ियों को पहला टीका लगवाने का निर्देश

By भाषा | Updated: June 6, 2021 13:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जून भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने हाल में कोविड—19 से उबरे पांच खिलाड़ियों को जल्द से जल्द पहला टीका लगाने के लिये कहा है। ये पांचों खिलाड़ी ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके हैं।

इस सूची में सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) के रूप में एकमात्र मुक्केबाज शामिल है जबकि चार अन्य निशानेबाज हैं।

निशानेबाजों में 19 वर्षीय सौरभ चौधरी भी शामिल हैं जिन्होंने इस साल आईएसएसएफ विश्व कप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

अन्य तीन निशानेबाज राही सरनोबट (महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल), दीपक कुमार (10 मीटर एयर राइफल) और शॉटगन निशानेबाज मैराज अहमद खान शामिल हैं।

आईओए अध्यक्ष ​नरिंदर बत्रा ने बयान में कहा, ''मुक्केबाजी और निशानेबाजी (महासंघों) से अनुरोध है कि इस पर तुरंत अमल करके सूचित करें। ''

आईओए ने कहा कि अब तक 120 सामान्य खिलाड़ियों और 27 पैरा खिलाड़ियों ने कम से कम पहला टीका लगवा लिया है। संस्था ने कहा कि 62 खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्होंने दोनों टीके लगवा लिये हैं। इनमें चार पैरा खिलाड़ी भी शामिल हैं।

जहां तक प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों का सवाल है तो अब तक 114 को पहला टीका लग चुका है जबकि 37 सदस्यों ने दोनों टीके लगवा लिये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!