लाइव न्यूज़ :

एरिक्सन से प्रेरणा लेकर इंग्लैंड के खिलाफ यूरो सेमीफाइनल में उतरेगा डेनमार्क

By भाषा | Updated: July 4, 2021 17:20 IST

Open in App

बाकू (अजरबैजान) चार जुलाई (एपी) डेनमार्क की टीम यूरो 2020 के सेमीफाइनल में बुधवार को जब लंदन के वेम्बले स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में उतरेगी तो क्रिस्टियन एरिक्सन की गैरमौजूदगी में टीम के लिये उनके साथ जो हुआ उसे भूलना और मुश्किल होगा।

एरिक्सन टूर्नामेंट के पहले ही मैच में दिल का दौरा पड़ने से मैदान पर गिर गए थे । इसके बाद से टीम दो मैच हार गई थी लेकिन उसने शानदार वापसी करते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

डेनमार्क के कोच कास्पर हजुलमंड ने शनिवार को कहा कि जब उनकी टीम अंतिम-चार मुकाबला खेलने की तैयारी कर रही है तब भी उनका ध्यान भटक रहा है।

कास्पर ने चेक गणराज्य के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टीम की 2-1 से जीत के बाद कहा, ‘‘ मैं मैच के दौरान और उसके बाद भी एरिक्सन के बारे में सोच रहा था। मैं सोचता रहता हूं कि उसे (अगले मैच में) खेलते हुए देखना कितना अद्भुत होगा। वह अब भी टीम का एक बड़ा हिस्सा है और वेम्बले तक पहुंचने के हमारे सफर का एक बड़ा हिस्सा है।’’

एरिक्सन ने इससे पहले वेम्बले स्टेडियम में ही नेशंस लीग के दौरान पिछले साल अक्टूबर में इंग्लैंड के खिलाफ मैच का इकलौता गोल कर टीम को जीत दिलायी थी।

डेनमार्क के मध्यपंक्ति के खिलाड़ी थॉमस डेलाने ने कहा, ‘‘ वह हमेशा टीम का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है और अब भी है। बेशक वह हमारे दिलों में हैं। उसे यहाँ होना चाहिए था। यह अब भी कुछ ऐसा है जिससे हम संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उसे गौरवान्वित करने के बारे में सोच कर मुझे खुश मिलती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!