लाइव न्यूज़ :

भारत के खिलाफ आखिरी दो वनडे में नहीं खेलेंगे चोटिल मोर्गन

By भाषा | Updated: March 25, 2021 21:35 IST

Open in App

पुणे, 25 मार्च इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ आखिरी दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

सैम बिलिंग्स भी शुक्रवार को होने वाले दूसरे मैच के लिये उपलब्ध नहीं रहेंगे। उनके रविवार को होने वाले मैच में खेलने पर बाद में फैसला किया जाएगा।

मोर्गन की अनुपस्थिति में जोस बटलर टीम की अगुवाई करेंगे जबकि लियाम लिविंगस्टोन को वनडे में पदार्पण का मौका मिलेगा।

मोर्गन मंगलवार को खेले गये पहले मैच के दौरान चोटिल हो गये थे। उनके अंगूठे और उसके पास की उंगली के बीच में चोट लगी है और उस पर चार टांके लगाने पड़े थे।

इंग्लैंड के कप्तान ने गुरुवार को एमसीए स्टेडियम में क्षेत्ररक्षण का अभ्यास करने के बाद खुद को अनफिट करार दिया।

बिलिंग्स भी पहले मैच के दौरान चोटिल हो गये थे उन्होंने गुरुवार को अभ्यास में भाग नहीं लिया। डाविड मलान को टीम में शामिल कर दिया गया है और वह चयन के लिये उपलब्ध रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!