लाइव न्यूज़ :

चोटिल हेनरिक्स भारत के खिलाफ दूसरे अभ्यास मैच से बाहर

By भाषा | Updated: December 10, 2020 11:54 IST

Open in App

सिडनी, 10 दिसंबर हैमस्ट्रिंग खिंचाव से जूझ रहे आस्ट्रेलियाई हरफनमौला मोइजेस हेनरिक्स भारत के खिलाफ शुक्रवार को दूसरा दिन रात का अभ्यास मैच नहीं खेल सकेंगे ।

तैतीस वर्ष के हेनरिक्स को 12 सदस्यीय आस्ट्रेलिया ए टीम में चुना गया था हालांकि वह टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं ।

‘द वेस्ट आस्ट्रेलिया’ की रिपोर्ट के अनुसार ,‘‘हरफनमौला मोइजेस हेनरिक्स हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण गुलाबी गेंद से खेला जाने वाला दूसरा अभ्यास मैच नहीं खेल सकेंगे । आस्ट्रेलिया के चोटिल खिलाड़ियों की संख्या बढती जा रही है।’’

क्वींसलैंड के हरफनमौला जैक विल्डरमथ को उनकी जगह आस्ट्रेलिया ए टीम में शामिल किया गया है ।

इससे पहले डेविड वॉर्नर चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हैं ।युवा बल्लेबाज विल पुकोवस्की को सिर में चोट लगी है जबकि जोश हेजलवुड और मिशेल स्टार् को भी मामूली चोटें हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!