इनियान, संकल्प गुप्ता ने ऑनलाइन विश्व रैपिड फाइनल्स के लिए क्वालीफाई किया

By भाषा | Updated: December 15, 2020 22:08 IST2020-12-15T22:08:10+5:302020-12-15T22:08:10+5:30

Inian, Sankalp Gupta qualified for Online World Rapid Finals | इनियान, संकल्प गुप्ता ने ऑनलाइन विश्व रैपिड फाइनल्स के लिए क्वालीफाई किया

इनियान, संकल्प गुप्ता ने ऑनलाइन विश्व रैपिड फाइनल्स के लिए क्वालीफाई किया

चेन्नई, 15 दिसंबर भारत के युवा ग्रैंडमास्टर पी इनियान और वी प्रणव ने एशियाई महाद्वीपीय फिडे ऑनलाइन विश्व रैपिड अंडर 10 से 18 साल के आयुवर्ग शतरंज चैम्पियनशिप के क्रमशः अंडर-18 और अंडर-14 ओपन श्रेणियों में स्वर्ण पदक हासिल किया।

इनियान और संकल्प गुप्ता (अंडर-18 आयु वर्ग में दूसरे स्थान पर रहने वाले) सहित 10 भारतीय खिलाड़ियों ने 19 दिसंबर से शुरु होने वाले विभिन्न आयु वर्गों के फिडे ऑनलाइन विश्व कैडेट एवं युवा (अंडर-10, 12, 14, 16 और 18 आयु वर्ग) के लिये क्वालीफाई किया।

इनियान अंडर-18 वर्ग में सात में से 5.5 अंक के साथ शीर्ष पर रहे। संकल्प के नाम भी इतने ही अंक थे लेकिन टाई ब्रेक में इनियान भारी पड़े।

भारतीय खिलाड़ियो ने टूर्नामेंट में दो स्वर्ण, छह रजत और दो कांस्य के साथ 10 पदक हासिल किये। इस तरह से टीम चीन को पछाड़ कर शीर्ष स्थान पर रही। चीन ने दो स्वर्ण सहित छह पदक जीते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Inian, Sankalp Gupta qualified for Online World Rapid Finals

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे