लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशियाई टीम और तुर्की की यिगिट फ्लाइट में कोविड-19 मामला आने के बाद ऑल इंग्लैंड से हटे

By भाषा | Updated: March 18, 2021 18:11 IST

Open in App

बर्मिंघम, 18 मार्च इंडोनेशियाई बैडमिंटन टीम ने लंदन की उड़ान के दौरान एक यात्री के कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद यहां चल रही ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप से हटने का फैसला किया क्योंकि इसके बाद उसके सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों को 10 दिन के लिये पृथकवास में रहने को बाध्य होना पड़ा। यह जानकारी विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने गुरूवार को दी।

बीडब्ल्यूएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘ब्रिटेन सरकार की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) की ‘टेस्ट एवं ट्रेस सर्विस’ द्वारा इंडोनिशियाई टीम के कई खिलाड़ियों और टीम सदस्यों से संपर्क किया गया जिससे अब उन्हें तुरंत प्रभाव से पृथकवास में रहना जरूरी होगा। ’’

इसके अनुसार, ‘‘ब्रिटेन सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार पूरी टीम को उड़ान पकड़ने के दिन से 10 दिन तक पृथकवास में रहना होगा क्योंकि उसी उड़ान में एक व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव मिला है। ’’

विश्व संस्था ने कहा कि ड्रा में कोई बदलाव नहीं किया जायेगा और उनके प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को वॉकओवर मिल जायेगा।

बीडब्ल्यूएफ ने कहा, ‘‘इससे इंडोनेशियाई टीम के खिलाड़ियों के सभी मुकाबलों में प्रतिद्वंद्वियों को अगले दौर के लिये वॉकओवर दे दिया जायेगा। ’’

बीडब्ल्यूएफ ने बाद में कहा कि तुर्की की खिलाड़ी नेस्लीहन यिगिट को भी हटने के लिये बाध्य होना पड़ा क्योंकि वह तुर्की से ब्रिटेन के लिये उसी फ्लाइट में थीं जिसमें इंडोनेशियाई टीम थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!