लाइव न्यूज़ :

भारत का श्रीलंका का सीमित ओवरों की श्रृंखला का दौरा 13 से 25 जुलाई के बीच

By भाषा | Updated: June 7, 2021 18:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून भारत की दूसरे दर्जे की टीम श्रीलंका में 13 से 25 जुलाई के बीच तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेलेगी। प्रसारणकर्ता सोनी ने सोमवार को यह घोषणा की।

भारतीय चयनकर्ताओं के सीमित ओवरों की श्रृंखला के इस दौरे के लिए टीम में कई उदीयमान खिलाड़ियों को जगह देने की उम्मीद हैं जबकि शिखर धवन और हार्दिक पंड्या टीम इंडिया की कप्तानी की दौड़ में हैं। श्रेयस अय्यर अगर पूरी तरह फिट हो जाते हैं जो वह भी कप्तानी का विकल्प हो सकते हैं।

सोनी स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम की घोषणा की।

चैनल ने कार्यक्रम के साथ ट्वीट किया, ‘‘भारत की लहरें श्रीलंका के तट से टकराएंगी।’’

एक दिवसीय मुकाबले 13, 16 और 18 जुलाई को खेले जाएंगे जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले 21, 23 और 25 जुलाई को होंगे। मैचों के स्थल की घोषणा भी नहीं की गई है।

ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब भारत की दो टीमें एक ही समय दो अलग देशों में खेल रही हों। विराट कोहली की अगुआई वाली टेस्ट टीम इसी दौरान इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला की तैयारी कर रही होगी।

टेस्ट टीम 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथम्पटन में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए पहले ही ब्रिटेन पहुंच चुकी है। इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला चार अगस्त से शुरू होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!