लाइव न्यूज़ :

भारत का श्रीलंका का सीमित ओवरों की श्रृंखला का दौरा 13 से 25 जुलाई के बीच

By भाषा | Updated: June 7, 2021 19:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून भारतीय टीम श्रीलंका में 13 से 25 जुलाई के बीच तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेलेगी। प्रसारणकर्ता सोनी ने सोमवार को यह घोषणा की।

भारतीय चयनकर्ताओं के सीमित ओवरों की श्रृंखला के इस दौरे के लिए टीम में कई उदीयमान खिलाड़ियों को जगह देने की उम्मीद हैं जबकि शिखर धवन और हार्दिक पंड्या टीम इंडिया की कप्तानी की दौड़ में हैं। श्रेयस अय्यर अगर पूरी तरह फिट हो जाते हैं जो वह भी कप्तानी का विकल्प हो सकते हैं।

सोनी स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम की घोषणा की।

चैनल ने कार्यक्रम के साथ ट्वीट किया, ‘‘भारत की लहरें श्रीलंका के तट से टकराएंगी।’’ एक दिवसीय मुकाबले 13, 16 और 18 जुलाई को खेले जाएंगे जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले 21, 23 और 25 जुलाई को होंगे। मैचों के स्थल की घोषणा भी नहीं की गई है।

ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब भारत की दो टीमें एक ही समय दो अलग देशों में खेल रही हों। विराट कोहली की अगुआई वाली टेस्ट टीम इसी दौरान इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला की तैयारी कर रही होगी।

टेस्ट टीम 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथम्पटन में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए पहले ही ब्रिटेन पहुंच चुकी है। इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला चार अगस्त से शुरू होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!