लाइव न्यूज़ :

अर्जेंटीनी रंग में रंग गया भारत का केरल

By भाषा | Updated: July 11, 2021 17:28 IST

Open in App

कोच्चि, 11 जुलाई अर्जेंटीना की कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में ब्राजील पर 1-0 की जीत के बाद केरल में हजारों दर्शक सड़कों पर जश्न मनाने के लिये उतर आये।

रविवार के तड़के केरल की सड़कों पर सुदूर अर्जेंटीना जैसा उत्साह दिखायी दे रहा था। आखिर दो दिग्गज रियो डि जेनेरियो के मकराना स्टेडियम में एक दूसरे का सामना कर रहे थे।

अर्जेंटीना की तरफ से गोल होने के बाद से ही केरल के उसके समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था। केरल में अधिकतर जगह अर्जेंटीना जैसा माहौल बना हुआ था।

फुटबॉल एक ऐसा खेल है जो केरल में लोगों को एक साथ लेकर आता है। वहां अर्जेंटीना के समर्थकों की संख्या अधिक है और इनमें मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी शामिल हैं जिन्होंने रविवार को फेसबुक पर लिखा कि अर्जेंटीना को जीत दर्ज करते हुए और दुनिया के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के नाम पर पहला खिताब देखकर बहुत अच्छा लगा।

विजयन ने लिखा, "फुटबॉल की सूबसूरती उस भाईचारे में निहित है जो सीमाओं से परे है और यही कारण है कि केरल में अर्जेंटीना और ब्राजील के लाखों प्रशंसक हैं। वह मानवता, भाईचारा और फुटबॉल की खेल भावना थी जिसने मैच जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!