लाइव न्यूज़ :

थामस और उबेर कप में भारत की उम्मीद स्टार खिलाड़ियों पर

By भाषा | Updated: October 8, 2021 14:17 IST

Open in App

आरहस (डेनमार्क), आठ अक्टूबर सुदीरमन कप के लचर प्रदर्शन को भुलाकर भारत अब शनिवार से यहां शुरू होने वाले थामस और उबेर कप में साइना नेहवाल तथा चिराग शेट्टी और सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी जैसे स्टार खिलाड़ियों के दम पर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगा।

कुछ स्टार खिलाड़ियों की अनुपस्थिति और सीनियर खिलाड़ियों के लय में नहीं होने के कारण भारत पिछले सप्ताह फिनलैंड के वनाता में खेले गये सुदीरमन कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया था।

लेकिन साइना तथा चिराग और सात्विक की वापसी से भारत महिला एवं पुरुष टीम प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा। एक सप्ताह तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में पांच महाद्वीपों के 16 देश भाग लेंगे।

पुरुषों के थॉमस कप में भारतीय टीम को ग्रुप सी में चीन, नीदरलैंड और ताहिती के साथ रखा गया है जबकि महिला टीम को उबेर कप के ग्रुप बी में थाईलैंड, स्पेन और स्कॉटलैंड के साथ रखा गया है।

पुरुष टीम अपना पहला मैच नीदरलैंड से जबकि महिला टीम स्पेन से खेलेगी।

दस सदस्यीय पुरुष टीम में चार एकल खिलाड़ी और तीन युगल जोड़ियां शामिल हैं। एकल में बी साई प्रणीत के अलावा दुनिया के पूर्व नंबर एक किदांबी श्रीकांत, समीर वर्मा और किरण जॉर्ज जबकि युगल में चिराग और सात्विक की दुनिया की 10वें नंबर की जोड़ी, ध्रुव कपिला और एमआर अर्जुन तथा कृष्ण प्रसाद और विष्णु वर्धन चुनौती पेश करेंगे।

चिराग का मानना है कि भारत के पास पदक जीतने का मौका है।

उन्होंने कहा, ‘‘ड्रा को देखते हुए भारत को क्वार्टर फाइनल तक तो पहुंचना चाहिए। इसके बाद पदक जीतने के लिये हमें अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा। मेरा मानना है कि भारत के पास मौका है। ’’

भारतीय पुरुष टीम पिछले 11 वर्षों में थामस कप के नाकआउट चरण में नहीं पहुंच पायी है।

महिला टीम ने उबेर कप में 2014 और 2016 में कांस्य पदक जीता था लेकिन इस बार उसे ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता पी वी सिंधू की कमी खलेगी जिन्होंने तोक्यो खेलों के बाद विश्राम करने का निर्णय किया था।

तोक्यो खेलों में जगह नहीं बना पाने वाली लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना पर भारतीय दारोमदार टिका रहेगा जबकि युवा मालविका बंसोद, अदिति भट्ट और तसनीम मीर भी अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी।

महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी वरिष्ठ खिलाड़ी हैं। उन पर अच्छा प्रदर्शन करने के अलावा तनीषा क्रैस्टो और रुतुपर्णा पांडा तथा गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली जैसी युवा खिलाड़ियों का मार्ग निर्देशन करने की भी जिम्मेदारी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!