लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक में टेनिस पुरूष युगल खेलने की भारत की उम्मीदें दूसरे देशों की प्रविष्टि पर निर्भर

By भाषा | Updated: June 14, 2021 21:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जून तोक्यो ओलंपिक में रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की युगल टेनिस टीम के क्वालीफिकेशन के लिये भारत को दूसरे देशों की प्रविष्टियों का इंतजार करना होगा ।

बोपन्ना और दिविज की संयुक्त रैकिंग 113 है । शीर्ष दस खिलाड़ियों को अपनी पसंद का जोड़ीदार चुनने का मौका मिलता है लेकिन बोपन्ना की रैंकिंग 38 और दिविज की 75 है । फ्रेंच ओपन खत्म होने के बाद सोमवार को जारी ताजा रैंकिंग के बाद यह स्थिति है ।

बोपन्ना क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर दो पायदान चढने में कामयाब रहे जबकि दिविज पहले दौर से बाहर होने के बाद एक पायदान खिसक गए ।

महिला और पुरूष मुख्य ड्रॉ में 32 . 32 टीमों को प्रवेश मिलेगा ।

आईटीएफ क्वालीफिकेशन व्यवस्था के तह 14 जून तक की रैंकिंग को आधार माना जायेगा । हर देश से अधिकतम छह पुरूष और छह महिला खिलाड़ी खेल सकते हैं । इनमें अधिकतम चार एकल और दो युगल टीमें होंगी ।

आईटीएफ पांच जुलाई को घोषणा करेगा कि किन खिलाड़ियों ने ड्रॉ में जगह बनाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!