लाइव न्यूज़ :

भारत की हंसिनी ने तोक्यो ओलंपिक की सबसे युवा खिलाड़ी को हराकर आईटीटीएफ खिताब जीता

By भाषा | Updated: December 17, 2021 13:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर भारत की हंसिनी मथान राजन ने सीरिया की हेंड जाजा को हराकर अम्मान में चल रहा आईटीटीएफ होप्स एंड चैलेंज टेबल टेनिस टूर्नामेंट जीत लिया । हेंड तोक्यो ओलंपिक में सबसे युवा खिलाड़ी थी ।

अंडर 12 वर्ग में खेलते हुए मौजूदा कैडेट राष्ट्रीय चैम्पियन हंसिनी ने 11 . 6, 11 . 8, 6 . 11, 11 . 6 से जीत दर्ज की ।

लड़कों के एकल वर्ग में भारत के पार्थ प्रभाकर ने भाग लिया । इसमें ईरान के कोमेल एन दिवशाली विजयी रहे ।

एशियाई टेबल टेनिस संघ के शिविर में भाग लेने के लिये अम्मान में ही रूक गई हंसिनी ने फाइनल को टूर्नामेंट का सबसे कठिन मैच बताया ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मेरी प्रतिद्वंद्वी ने इस साल ओलंपिक खेला था लेकिन मैचे उसके बारे में नहीं सोचा । मैने दबाव लिये बिना अपना स्वाभाविक खेल दिखाया ।’’

हंसिनी के साथ उनकी कोच और भारत की पूर्व खिलाड़ी ममता प्रभु और उनकी मां हैं । भारत के दिग्गज खिलाड़ी अचंत शरत कमल के पिता श्रीनिवास राव भी उन्हें कोचिंग देते हें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!