लाइव न्यूज़ :

भारत के अर्जुन और अरविंद नौकायन लाइटवेट डबलस्कल्स के सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: July 25, 2021 07:20 IST

Open in App

तोक्यो , 25 जुलाई भारत के अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने तोक्यो ओलंपिक में पुरूषों की नौकायन लाइटवेट डबलस्कल्स स्पर्धा के रेपेशाज दौर में तीसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बना ली ।

भारतीय जोड़ी ने 6 : 51 . 36 का समय निकाला । अर्जुन बोअर की और अरविंद स्ट्रोकर की भूमिका में थे । शुरूआती 1000 मीटर तक चौथे स्थान पर चल रही इस जोड़ी ने बाद में रफ्तार पकड़कर तीसरा स्थान हासिल किया ।

इससे पहले कल दूसरी हीट में उतरी भारतीय जोड़ी ने छह टीमों की स्पर्धा में 6 : 40 . 33 का समय निकाला और सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी थी ।

रेपेशाज दौर से टीमों को क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल या फाइनल में जगह बनाने का एक और मौका मिलता है । इसमें छह में से तीन टीमें सेमीफाइनल में और बाकी तीन क्लासीफिकेशन दौर में चली गई ।

नौकायन लाइटवेट डबलस्कल्स वर्ग में दो खिलाड़ी एक नाव में होते हैं और दो दो चप्पू का इस्तेमाल करते हैं । हर पुरूष प्रतिभागी का अधिकतम वजन 72 . 5 किलो और औसत वजन 70 किलो होना चाहिये । महिला वर्ग में अधिकतम वजन 59 किलो और औसत 57 किलो होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!