लाइव न्यूज़ :

भारत को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा का स्वर्ण

By भाषा | Updated: March 25, 2021 17:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मार्च भारत की चिंकी यादव, मनु भाकर और राही सरनोबत ने आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप में गुरुवार को यहां महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतकर देश का इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन जारी रखा।

भारतीय तिकड़ी ने फाइनल में कुल 17 का स्कोर बनाया और पोलैंड की इवोना वावरजोनोवस्का, युलिता बोरेक और एग्निस्का कोरेज्वो को आसानी से हराया। पोलैंड की टीम ने केवल सात का स्कोर बनाया।

इससे एक दिन पहले यादव, भाकर और सरनोबट ने इस स्पर्धा के व्यक्तिगत मुकाबले में तीनों पदक जीते थे।

इस जीत से भारत की पदक तालिका में स्थिति अधिक मजबूत हो गयी है। उसके नाम पर अब 10 स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल 21 पदक दर्ज हैं।

इससे पहले अंजुम मोदगिल, श्रेया सक्सेना और गायत्री नित्यानादम की भारतीय टीम ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन की टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक के मैच में 43 अंक हासिल किये और वह पोलैंड की टीम के बाद दूसरे स्थान पर रही। पोलैंड ने 47 अंक बनाकर स्वर्ण पदक जीता।

भारत ने इससे पूर्व पहले और दूसरे क्वालीफाईंग दौर में क्रमश: 1304 और 864 का स्कोर बनाया था।

पोलैंड की टीम में अनेटा स्टैनकीवज, अलेक्सांद्रा सजुको और नतालिया कोचान्स्का शामिल थी।

इंडोनेशिया की विद्या रफीका रहमतान तोइबा, मोनिका दरयंती और आद्रे जाहरा दियानिशा ने हंगरी की ललिता गास्पर, इस्तार डेनेस और लिया होर्वाथ को 47-43 से हराकर कांस्य पदक जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!