तोक्यो ओलंपिक में भारत का 13वें दिन का कार्यक्रम
By भाषा | Updated: August 4, 2021 19:33 IST2021-08-04T19:33:30+5:302021-08-04T19:33:30+5:30

तोक्यो ओलंपिक में भारत का 13वें दिन का कार्यक्रम
तोक्यो, चार अगस्त तोक्यो ओलंपिक के 13वें दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है। (भारतीय समयानुसार)
एथलेटिक्स:
*केटी इरफान, राहुल रोहिल्ला और संदीप कुमार – पुरुष 20 किमी पैदल चाल – दोपहर बाद एक बजे।
गोल्फ:
*अदिति अशोक और दीक्षा डागर महिलाओं के व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले – सुबह चार बजे।
हॉकी:
*भारत बनाम जर्मनी पुरुष कांस्य पदक मैच – सुबह सात बजे।
कुश्ती:
*विनेश फोगाट बनाम सोफिया मैगडेलेना मैटसन (स्वीडन) महिलाओं के फ्रीस्टाइल 53 किग्रा में – सुबह आठ बजे।
*अंशु मलिक बनाम वालेरिया कोबलोवा (रूस ओलंपिक समिति) महिलाओं के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा के रेपाशॉज राउंड में, सुबह सात बजकर 30 मिनट के बाद।
*रवि दहिया और जावुर युगुऐव (रूस ओलंपिक समिति) पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा फाइनल में – दोपहर बाद दो बजकर 45 मिनट के बाद।
*दीपक पूनिया पुरुषों के फ्रीस्टाइल कांस्य पदक मैच में, दोपहर बाद दो बजकर 45 मिनट के बाद।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।