भारत के तीन विकेट पर 134 रन, खराब रोशनी के कारण रुका खेल
By भाषा | Updated: June 19, 2021 20:41 IST2021-06-19T20:41:01+5:302021-06-19T20:41:01+5:30

भारत के तीन विकेट पर 134 रन, खराब रोशनी के कारण रुका खेल
साउथम्पटन, 19 जून भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के दूसरे दिन शनिवार को यहां तीसरे सत्र का खेल खराब रोशनी के कारण बीच में रोकना पड़ा।
भारत ने तब तीन विकेट पर 134 रन बनाये थे। उस समय कप्तान विराट कोहली 40 और उप कप्तान अजिंक्य रहाणे 22 रन पर खेल रहे थे।
इससे पहले खराब रोशनी के कारण चाय का विश्राम भी समय से पहले लेना पड़ा था। बारिश के कारण पहले दिन खेल नहीं हो पाया था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।