लाइव न्यूज़ :

वस्त्राकर की धमाकेदार पारी से भारत के नौ विकेट पर 118 रन

By भाषा | Updated: October 9, 2021 16:07 IST

Open in App

गोल्ड कोस्ट, नौ अक्टूबर पूजा वस्त्राकर के आखिरी ओवरों में 27 गेंद में बनाये गये नाबाद 36 रन की मदद से भारतीय टीम शनिवार को यहां दूसरे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ नौ विकेट पर 118 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाने में सफल रही।

भारतीय टेस्ट कप्तान मिताली राज आल राउंडर वस्त्राकर को प्यार से ‘छोटा हार्दिक’ कहती हैं। वस्त्राकर ने अंत में तीन चौके और दो छक्के जड़कर टीम के लिये यह स्कोर सुनिश्चित किया, वर्ना भारत को बल्लेबाजों के लिये सहायक पिच पर कम स्कोर बनाने के लिये शर्मसार होना पड़ता।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ हालांकि यह स्कोर अब भी कम ही है लेकिन वस्त्राकर की बदौलत टीम कम से कम चुनौती देने के लिये स्कोर बनाने में कामयाब रही।

दिलचस्प बात है कि भारतीय टीम का स्कोर 17वें ओवर के बाद स्कोर नौ विकेट पर 81 रन था और अंतिम तीन ओवर में मेहमान टीम ने 37 रन बनाये जिसमें राजेश्वरी गायकवाड़ के साथ खेलते हुए वस्त्राकर ने ही सारे रन जुटाये जबकि दूसरे छोर की खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल सकी।

पहले मैच में भारतीय टीम ने अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया था जिसमें बारिश के कारण खेल रोके जाने तक उसने 15.2 ओवर में चार विकेट पर 131 रन बना लिये थे। लेकिन इस मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर (20 गेंद में 28 रन) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज विपक्षी टीम की गेंदबाजों का सामना नहीं कर सकीं।

बल्कि यह काफी खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन रहा जिसमें स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी टाएला व्लेमिंक (18 रन देकर दो विकेट) की तेज रफ्तार वाली गेंदों पर आउट हो गयी।

फिर स्पिनर सोफी मोलिन्यु (चार ओवर में 11 रन देकर दो विकेट) और एशले गार्डनर (चार ओवर में 12 रन देकर एक विकेट) ने बीच के ओवरों में बल्लेबाजों पर शिकंजा कसा जिसमें तीन विकेट शामिल थे और 27 गेंदों पर एक भी रन नहीं बना। इससे भारतीय बल्लेबाजी क्रम चरमरा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!