लाइव न्यूज़ :

भारतीयों ने टेस्ट श्रृंखला में बेमतलब की बातों में फंसाकर हमारा ध्यान भंग किया : पेन

By भाषा | Updated: May 13, 2021 19:08 IST

Open in App

मेलबर्न, 13 मई आस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने स्वीकार किया इस साल के शुरू में टेस्ट श्रृंखला के दौरान भारतीयों ने अपनी बेमतलब की बातों से उनकी टीम का ध्यान भटका दिया था।

भारत ने पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 36 रन पर आउट होने के बाद शानदार वापसी करके चार मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीती थी जबकि उसके कई खिलाड़ी चोटिल होने के कारण नहीं खेल रहे थे।

पेन ने न्यूज.कॉम.एयू से कहा, ‘‘वे आपको बेमतलब की बातों में फंसाने में माहिर है और ऐसी बातों से आपका ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं जो वास्तव में कोई मायने नहीं रखती हैं और उस श्रृंखला में कुछ अवसरों पर हम उनके इस जाल में फंस गये। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसका सबसे अच्छा उदाहरण है कि जब उन्होंने कहा कि वे गाबा (ब्रिस्बेन) नहीं जा रहे हैं और तब वास्तव में हम यह नहीं जानते थे कि हम कहां खेलने वाले हैं। वे इस तरह की परिस्थितियां तैयार करने में माहिर है और हमने मैचों से अपना ध्यान हटा दिया।’’

वह उन असत्यापित रिपोर्टों के बारे में बात कर रहे थे जिनमें दावा किया गया था कि पृथकवास के कड़े नियम होने पर भारतीय टीम ब्रिस्बेन में नहीं खेलेगी। गाबा में हालांकि आखिरी टेस्ट मैच खेला गया और भारत ने 328 रन का रिकार्ड लक्ष्य हासिल करके श्रृंखला अपने नाम की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!