लाइव न्यूज़ :

भारतीय महिला ट्रैप टीम को आईएसएसएफ विश्व कप में रजत पदक

By भाषा | Updated: March 4, 2021 22:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मार्च कीर्ति गुप्ता, मनीषा कीर और राजेश्वरी कुमारी की भारत की महिला ट्रैप निशानेबाजी टीम को काहिरा में आईएसएसएफ विश्व कप के अंतिम दिन रूस के खिलाफ 4-6 की शिकस्त के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

गुरुवार को स्वर्ण पदक के मुकाबले में भारतीय टीम ने जोर वापसी करते हुए 0-4 से पिछड़ने के बाद मुकाबला 4-4 से बराबर कराया। भारतीय तिकड़ी हालांकि प्रत्येक टीम के 15 शॉट की अंतिम सीरीज में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी और उसे रजत पदक मिला।

इस रजत पदक के साथ भारत ने टूर्नामेंट का अंत दो पदक के साथ किया। इससे पहले पुरुष स्कीट टीम ने कांस्य पदक जीता था।

कीर्ति, मनीषा और रजेश्वरी ने कुल 444 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक के मुकाबले में जगह बनाई। रूस की टीम क्वालीफाइंग राउंड में सर्वाधिक 463 अंक के साथ स्वर्ण पदक के मुकाबले में खेलने उतरी। क्वालीफाइंग में 25 शॉट के सात दौर हुए जिसमें से पांच एक दिन पहले खेले गए।

गुरुवार को तीनों भारतीय महिला निशानेबाजों ने अंतिम दो क्वालीफाइंग दौर में 20 या इससे अधिक का स्कोर बनाया। मनीषा 175 में से 158 अंक के साथ क्वालीफाइंग में शीर्ष भारतीय निशानेबाज रहीं।

पुरुष ट्रैप टीम हालांकि पदक के मुकाबले में जगह नहीं बना सकी। भारतीय टीम 469 अंक के साथ 11 टीमों में छठे स्थान पर रही।

रूस और क्रोएशिया ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में जगह बनाई जबकि मिस्र और स्लोविया के बीच कांस्य पदक का मुकाबला हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!