लाइव न्यूज़ :

भारतीय महिला टीम मैत्री मुकाबले में बहरीन का सामना करेगी

By भाषा | Updated: October 9, 2021 19:37 IST

Open in App

मनामा, नौ अक्टूबर भारतीय महिला टीम रविवार को यहां मैत्री मुकाबले में बहरीन का सामना करेगी। टीम इस दौरे पर पश्चिम एशियाई देश के खिलाफ दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलेगी।

 एशियाई कप से पहले विदेश दौरे के अपने दूसरे चरण के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से बहरीन पहुंचने के बाद भारतीय खिलाड़ी एक-दूसरे की भूमिकाओं के बारे में अपनी समझ को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

यूएई दौरे पर टीम संयुक्त अरब अमीरात पर 4-1 से जीत के बाद ट्यूनीशिया से 0-1 से हार गयी।

मुख्य कोच थॉमस डेनेरबी का मानना है कि टीम जिस आपसी समझ के साथ खेल रही है, उससे अलग-अलग परिस्थितियों में खिलाड़ियों को अपनी भूमिका के बारे में बेहतर समझ मिल रही है।

डेनेरबी ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘ ये आपसी समझ लड़कियों के लिए व्यक्तिगत खेल और भूमिकाओं को समझने में बहुत मददगार रही है। इसने उन्हें यह भी दिखाया कि आक्रमण और रक्षात्मक दोनों तरह के खेल में एक साथ कैसे सहयोग करना है।’’

भारतीय टीम ने मौजूदा विदेश दौरे पर पहले मैच में जीत दर्ज की जबकि दूसरे में उसे हार का सामना करना पड़ा

कप्तान आशालता देवी का मानना है कि इन मैचों से एएफसी महिला एशियाई कप की तैयारी के दौरान टीम कहां खड़ी है, इसका आकलन करने में फायदा हो रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ ये मैत्री मैच हमारे लिए बहुत मददगार रहे है। हमने एक मैच जीता है, और दूसरा हार गये, लेकिन उनसे बहुत सीख मिली। तथ्य यह है कि हमें मजबूत अंतरराष्ट्रीय टीमों के खिलाफ खेलने के लिए मिल रहा है, हमें यह पता चलेगा कि इस समय हमारी स्थिति क्या है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!