लाइव न्यूज़ :

भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम विश्व कप के फाइनल में

By भाषा | Updated: June 25, 2021 17:42 IST

Open in App

पेरिस, 25 जून भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम यहां अंतिम क्वालीफायर में ओलंपिक कोटा हासिल नहीं कर सकी थी लेकिन उसने शुक्रवार को विश्व कप के तीसरे चरण के फाइनल में प्रवेश किया।

दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और कोमोलिका बारी की तिकड़ी को रविवार को निचली रैंकिंग की कोलंबिया से हार का सामना करना पड़ा था जिससे टीम ओलंपिक टीम क्वालीफिकेशन गंवा बैठी थी। लेकिन शुक्रवार को उन्होंने एक सेट गंवाया और छठी रैंकिंग के फ्रांस को सेमीफाइनल में 6-2 से हरा दिया।

विश्व कप का तीसरा चरण ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट नहीं है।

अप्रैल में ग्वाटेमाला सिटी में विश्व कप में पहले चरण में जीत हासिल करने वाली तिकड़ी का सामना अब रविवार को मैक्सिको से होगा जिससे वह पहले चरण के फाइनल में भी भिड़ी थी। दुनिया की तीसरे नंबर की तीरंदाज दीपिका स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगाना चाहेंगी।

दीपिका ने इससे पहले अपने पति अतनु दास के साथ मिलकर मिश्रित जोड़ी स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया था। वह रिकर्व व्यक्तिगत वर्ग के भी सेमीफाइनल में पहुंची हैं।

दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय महिला रिकर्व टीम को दूसरे दौर में बाई मिली, जिसके बाद उसने 15वीं वरीय स्पेन को सीधे सेटों में हराया और फिर सातवीं वरीयता प्राप्त तुर्की को क्वार्टरफाइनल में 6-0 के समान अंतर से पराजित किया।

दास, तरूणदीप राय और प्रवीण जाधव की भारतीय पुरूष टीम को जर्मनी से अंतिम आठ के मैच में शूटऑफ में हार का सामना करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!