लाइव न्यूज़ :

भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम की चिली की सीनियर टीम पर एक और जीत

By भाषा | Updated: January 25, 2021 12:41 IST

Open in App

सैंटियागो (चिली), 25 जनवरी भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने अपने छठे और आखिरी मैच में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए चिली की सीनियर टीम को 2-1 से हराया और इस तरह से अजेय रहते हुए अपने दौरे का अंत किया।

फारवर्ड ब्यूटी डुंगडुंग ने छठे और 26वें मिनट में गोल करके भारत को यह महत्वपूर्ण जीत दिलायी। चिली की तरफ से एकमात्र गोल 40वें मिनट में फ्रांसिस्का ताला ने किया।

अपने छठे और अंतिम मैच में इस करीबी जीत से भारत की जूनियर टीम अजेय रहकर चिली से वापस लौटेगी। उसने इस दौरे में पांच मैच जीते जबकि एक मैच ड्रा खेला।

भारत ने मैच में शुरू से दबाव बनाना शुरू कर दिया था। प्रतिभाशाली फारवर्ड डुंगडुंग ने छठे मिनट में बेहतरीन प्रयास को खराब नहीं जाने दिया और टीम को शुरुआती बढ़त दिलायी।

दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने मौके बनाये और डुंगडुंग ने फिर से गोल किया। उन्होंने यह गोल पेनल्टी कार्नर पर किया। चिली को भी इस क्वार्टर में पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन भारतीय रक्षकों ने उसका अच्छा बचाव किया।

चिली ने तीसरे क्वार्टर में दबदबा बनाया और इस बीच 10वें मिनट में फ्रांसिस्का ताला गोल करने में सफल रही। चिली की टीम ने अंतिम क्वार्टर में भी गोल करने के लिये भरसक प्रयास किये लेकिन भारत ने उसके हर प्रयास को नाकाम कर दिया। चिली को खेल समाप्त होने से छह मिनट पहले पेनल्टी कार्नर भी मिला लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!