लाइव न्यूज़ :

वंदना की हैट्रिक से जीती भारतीय महिला हॉकी टीम, क्वार्टर फाइनल की उम्मीदें कायम

By भाषा | Updated: July 31, 2021 12:59 IST

Open in App

तोक्यो, 31 जुलाई स्ट्राइकर वंदना कटारिया की ऐतिहासिक हैट्रिक के दम पर भारत ने ‘करो या मरो’ के मुकाबले में निचली रैंकिंग वाली दक्षिण अफ्रीका टीम को 4 . 3 से हराकर तोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार रखी है ।

वंदना ने चौथे, 17वें और 49वें मिनट में गोल किया । वह ओलंपिक के इतिहास में हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई । नेहा गोयल ने 32वें मिनट में एक गोल दागा ।

दक्षिण अफ्रीका के लिये टेरिन ग्लस्बी (15वां), कप्तान एरिन हंटर (30वां) और मेरिजेन मराइस (39वां मिनट) ने गोल दागे ।

भारत ने ग्रुप चरण में पहले तीन मैच हारने के बाद आखिरी दो मैचों में जीत दर्ज की । इससे भारत अब पूल ए में चौथे स्थान पर है लेकिन आयरलैंड के पास उसे नीचे धकेलने को मौका है ।

भारतीय खेमे को अब दुआ करनी होगी कि ब्रिटेन ग्रुप ए के आखिरी पूल मैच में आयरलैंड को हरा दे या ड्रॉ खेले । हर पूल से शीर्ष चार टीमें नॉकआउट चरण खेलेंगी ।

भारत को स्पर्धा में बने रहने के लिये हर हालत में यह मैच जीतना था । भारतीयों ने पहले मिनट से ही दबाव बनाना शुरू कर दिया । मैच के पहले दो मिनट में भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर का खराब फॉर्म जारी रहा ।

भारतीय कप्तान रानी ने मैच के बाद कहा ,‘‘ आज का मैच बहुत कठिन था । दक्षिण अफ्रीका ने कड़ी चुनौती दी । उन्होंने अपने मौके भुनाये । हम डिफेंस में बेहतर प्रदर्शन कर सकत थे ।’’

भारत के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा ,‘‘हमने काफी गोल दे दिये । हम इससे ज्यादा गोल कर सकते थे । हमें यह मैच हर हालत में जीतना था और हम जीते ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘इन हालात में खेलना आसान नहीं है । पिच पर 35 डिग्री से अधिक तापमान था और उमस भी ।’’

भारत का खाता चौथे मिनट में वंदना ने खोला । दाहिने फ्लैंक से नवनीत कौर के बनाये मूव पर करीब से गेंद लेकर उन्होंने यह गोल किया ।इसके बाद भी भारतीयों ने दबाव बनाये रखा और दक्षिण अफ्रीका के गोल पर कई हमले बोले ।

पहले क्वार्टर के आखिरी पलों में हालांकि ग्लास्बी के गोल पर दक्षिण अफ्रीका ने बराबरी की ।

दूसरे क्वार्टर के दूसरे मिनट में वंदना ने फिर भारत को बढत दिलाई और पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया । भारत को इस क्वार्टर में तीन मौके और मिले लेकिन गोल नहीं हो सका ।

पहले क्वार्टर की ही तरह भारत ने हाफ टाइम से ठीक पहले बढत गंवा दी । हंटर ने अपनी टीम कोमिले पहले पेनल्टी कॉर्नर पर बराबरी का गोल किया ।

दूसरे हाफ में नेहा ने दूसरे ही मिनट पर पेनल्टी कॉर्नर पर लिये गए वेरिएशन पर गोल दागा । एक बार फिर मराइस के गोल पर दक्षिण अफीका ने बराबरी की ।

भारत के लिये चौथा गोल 49वें मिनट में वंदना ने किया ।

मारिन ने कहा ,‘प्रदर्शन में निरंतरता जरूरी है । कल हमने बहुत अच्छा खेला और फिर आज लगातार दूसरे दिन मैच खेलना था । हमारे बेसिक्स आज उतने सही नहीं थे जितने कि कल ।’

कोच ने कहा कि टीम अगर क्वार्टर फाइनल में पहुंचती है तो वहां हालात एकदम अलग होंगे ।

उन्होंने कहा ,‘‘हम जीतने के लिये ही आये थे । क्वार्टर फाइनल से नयी शुरूआत होती है और पूल मैचों का प्रदर्शन मायने नहीं रखता । वहां अलग ही तरह का खेल होता है । अच्छी बात यह है कि हमारे लिये आखिरी दो मैच भी नॉकआउट की तरह ही थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!