लाइव न्यूज़ :

भारतीय महिला हॉकी टीम इस सत्र में एफआईएच प्रो लीग में खेलेगी

By भाषा | Updated: October 8, 2021 15:49 IST

Open in App

लुसाने, आठ अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने शुक्रवार को कहा कि भारत और स्पेन आगामी महिला हॉकी प्रो लीग में केवल इस सत्र के लिए वैकल्पिक टीमों के रूप में खेलेंगे।

  महिला एफआईएच हॉकी प्रो लीग का तीसरा सत्र 13 अक्टूबर से शुरू होगा। इस दिन ओलंपिक एवं विश्व चैंपियन नीदरलैंड की टीम बेल्जियम से भिड़ेगी।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने एक बयान में कहा, ‘‘एफआईएच को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और स्पेन की महिला राष्ट्रीय टीमें एफआईएच हॉकी प्रो लीग -‘हॉकी एट इट्स बेस्ट’ के तीसरे सत्र में भाग लेंगी।’’

उन्होंने बताया, ‘‘दोनों टीमें सिर्फ इस सत्र के लिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की जगह लेंगी। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें चौथे सत्र में फिर से प्रो लीग में शामिल होंगी।’’

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने इस लीग के साथ-साथ पिछले महीने आगामी एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप और एफआईएच हॉकी इंडोर विश्व कप से भी नाम वापस ले लिया था। उन्होंने यह फैसला अपनी-अपनी सरकारों द्वारा लगाए गए कोविड-19 संबंधित अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंधों को देखते हुए लिया था।

भारत और स्पेन दोनों ने हाल ही में तोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया था। भारत इन खेलों में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा जबकि स्पेन शूट-आउट में ग्रेट ब्रिटेन से हारने के बाद अंतिम चार में जगह बनाने से चूक गया था

एफआईएच के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थिएरी वेइल ने कहा, ‘‘एफआईएच हॉकी प्रो लीग के अगले सत्र के लिए तोक्यो में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारत और स्पेन जैसी टीमों का स्वागत करना अद्भुत है।’’

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबम ने कहा कि आगामी एफआईएच हॉकी प्रो लीग में देश की भागीदारी से खिलाड़ियों को न केवल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिलेगा बल्कि टीम के प्रशंसकों की संख्या बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ 2022 में होने वाले एशियाई खेलों से पहले, वर्ष की शुरुआत में दुनिया की मजबूत टीमों के साथ खेलने का मौका निश्चित रूप से हमारी टीमों के लिए बेहतरीन मंच होगा। एशियाई खेल ओलंपिक क्वालिफिकेशन स्पर्धा भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!