ग्रेट ब्रिटेन से 1-4 से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम

By भाषा | Updated: July 28, 2021 08:37 IST2021-07-28T08:37:47+5:302021-07-28T08:37:47+5:30

Indian women's hockey team lost 1-4 to Great Britain | ग्रेट ब्रिटेन से 1-4 से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम

ग्रेट ब्रिटेन से 1-4 से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम

तोक्यो, 28 जुलाई भारतीय महिला हॉकी टीम को धीमी शुरुआत का खामियाजा ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ 1-4 की हार के साथ भुगतना पड़ा जो तोक्यो ओलंपिक की महिला हॉकी स्पर्धा के पूल ए में टीम की लगातार तीसरी हार है।

गत चैंपियन ग्रेट ब्रिटेन की ओर से हेना मार्टिन (दूसरे और 19वें मिनट) ने दो जबकि लिली आउस्ले (42वें मिनट) और ग्रेस बाल्सडन (57वें मिनट) ने एक-एक गोल दागा।

भारत की ओर से एकमात्र गोल शर्मिला देवी (23वें मिनट) ने किया।

भारत को इससे पहले विश्व में नंबर एक नीदरलैंड के खिलाफ 1-5 और जर्मनी के खिलाफ 0-2 से हार झेलनी पड़ी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Indian women's hockey team lost 1-4 to Great Britain

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे