लाइव न्यूज़ :

भारतीय महिला हॉकी टीम दुनिया की दूसरे नंबर की टीम अर्जेंटीना से हारी

By भाषा | Updated: January 27, 2021 15:24 IST

Open in App

ब्यूनस आयर्स, 27 जनवरी भारतीय महिला हॉकी टीम जुझारू प्रदर्शन के बावजूद करीबी मुकाबले में बुधवार को दुनिया की दूसरे नंबर की टीम अर्जेंटीना से 2 . 3 से हार गई।

अर्जेंटीना ने मिशेला रेटेगी के गोल के दम पर 25वें मिनट में बढत बना ली थी । इसके बाद भारत के लिये शर्मिला ने 34वें और गुरजीत कौर ने 40वें मिनट में गोल दागे ।

अर्जेंटीना ने हालांकि आखिरी क्वार्टर में वापसी की और आगस्टिना गोर्जेलानी ने 50वें तथा ग्रानाटो मारिया ने 57वें मिनट में गोल करके टीम को जीत दिलाई ।

भारत के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने हाकी इंडिया द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ हम जीत के करीब थे लेकिन अर्जेंटीना जैसे विरोधी के सामने आखिरी सीटी बजने तक एकाग्रता बनाये रखना जरूरी है । इस मैच में यह सबक मिला कि चारों क्वार्टर में अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी है ।’’

अर्जेंटीना ने शुरूआती गोल जल्दी कर लिया था । उसे छठे , 21वें और 23वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिले जिन्हें भारतीय गोलकीपर सविता और डिफेंडरों ने बचाया । मेजबान ने हालांकि 25वें मिनट में पेनल्टी को तब्दील करके बढत बनाई।

हाफ टाइम के बाद भारत ने मजबूती से वापसी की और काफी अनुशासित प्रदर्शन किया । वहीं अर्जेंटीना के लिये हमले बोलना कठिन हो गया था ।

भारत का पहला गोल नवजोत कौर के पास पर शर्मिला ने दागा । अर्जेंटीना को जवाबी हमले में मिला पेनल्टी कॉर्नर बेकार गया ।

भारत के लिये दूसरा गोल 40वें मिनट में ड्रैग फ्लिकर गुरजीत ने किया । इसके तुरंत बाद दोनों टीमों को एक एक पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन गोल नहीं हो सका ।

अर्जेंटीना को 50वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे गोल में बदलकर मेजबान ने मैच का रूख बदल दिया ।

मारिन ने कहा ,‘‘ एक बार बढत बनाने के बाद हमें संयम से काम लेना चाहिये था । यह हमारे लिये बड़ा सबक है और अगले मैच में हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!