लाइव न्यूज़ :

भारतीय महिला हॉकी टीम एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी के लिए कोरिया रवाना

By भाषा | Updated: November 30, 2021 18:38 IST

Open in App

बेंगलुरू, 30 नवंबर भारतीय महिला हॉकी टीम पांच दिसंबर से डोंगही में होने वाली एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी के लिए मंगलवार को कोरिया रवना हो गई।

तोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने के बाद यह भारतीय टीम का पहला टूर्नामेंट है। एक पूल की इस प्रतियोगिता में भारत को चीन, कोरिया, जापान, थाईलैंड और मलेशिया से भिड़ना है।

भारत अपना पहला मैच पांच दिसंबर को थाईलैंड से खेलेगा जबकि छह दिसंबर को मलेशिया से भिड़ेगा। टीम अपने तीसरे मैच में आठ दिसंबर को मेजबान और गत चैंपियन कोरिया से भिड़ेगी जबकि नौ दिसंबर को चीन और 11 दिसंबर को जापान का सामना करेगी।

बेंगलुरू में रिहैबिलिटेशन से गुजर रही रानी की गैरमौजूदगी में टीम की अगुआई कर रही सविता ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘निश्चित तौर पर पूरी टीम रोमांचित है। ओलंपिक के बाद यह हमारा पहला टूर्नामेंट है और टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करना हमारी जिम्मेदारी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘टीम में काफी युवा खिलाड़ी हैं और अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करेंगी, वे अनुभव हासिल करने के लिए उत्सुक हैं।’’

दुनिया की नौवें नंबर की टीम भारत टूर्नामेंट की शीर्ष रैंकिंग वाली टीम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!