लाइव न्यूज़ :

पेनल्टी कार्नर और डिफेंस पर मेहनत कर रही है भारतीय महिला हॉकी टीम : गुरजीत

By भाषा | Updated: January 14, 2021 14:37 IST

Open in App

ब्यूनस आयर्स, 14 जनवरी साल भर में पहला मैच खेलने की तैयारी में जुटी ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर ने गुरूवार को कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना के खिलाफ खेलने से पहले पेनल्टी कार्नर तब्दील करने और डिफेंस पर मेहनत कर रही है ।

भारतीय टीम दुनिया की दूसरे नंबर की टीम के खिलाफ आठ मैचों के दौरे की शुरूआत रविवार से करेगी ।

गुरजीत ने कहा ,‘‘ अर्जेंटीना जैसी मजबूत टीम से उसकी धरती पर खेलना आसान नहीं है लेकिन हमारा फोकस अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर होगा । हम पिछले 11 महीने से फिटनेस पर काफी मेहनत कर रहे हैं और लक्ष्य सर्वश्रेष्ठ फॉर्म हासिल करना था । अर्जेंटीना जैसी टीम के सामने हम अपनी क्षमता का आकलन कर सकते हैं ।’’

उन्होंने हॉकी इंडिया द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ हम यहां दस दिन से हैं और मैदान पर पहले सत्र में अभ्यास किया । पेनल्टी कार्नर तब्दील करने और बचाने पर फोकस रखा । डिफेंस पर काफी ध्यान देना होगा ।’’

गुरजीत ने कोरोना महामारी के बीच प्रोटोकॉल का पालन करने पर जोर दिया ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हम हॉकी इंडिया और अर्जेंटीना महासंघ के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने सुरक्षित बायो बबल तैयार किया । हम अच्छे होटल में है जो मैदान से 20 . 25 मिनट की दूरी पर है ।खाना अच्छा है और मैदान पर मानक संचालन प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है । जिम्मेदारी के साथ खेल पर फोकस करने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!