लाइव न्यूज़ :

भारतीय महिला हॉकी टीम ने जर्मनी का दौरा हार से समाप्त किया

By भाषा | Updated: March 4, 2021 21:55 IST

Open in App

डुसेलडोर्फ, चार मार्च भारतीय महिला हॉकी टीम ने गुरूवार को यहां चौथा और अंतिम मैच 1-2 से गंवाने से जर्मनी के दौरे का समापन एक और हार से किया।

दुनिया की तीसरे नंबर की जर्मनी की टीम के लिये नाओमी हेन (29वें) और चार्लोट स्टापेनहोर्स्ट (37वें) ने गोल दागे। भारतीय टीम के लिये एकमात्र गोल लालरेमसियामी ने 51वें मिनट में किया।

यह भारत की चौथे मैच में चौथी हार थी।

बारिश के कारण मैच शुरू होने में देरी हुई। जर्मनी ने शुरू में ही आक्रामकता बरती और 10वें मिनट में ही पेनल्टी कार्नर हासिल कर लिया।

सविता और उनकी रक्षात्मक पंक्ति ने विपक्षी टीम को दूर ही रखा। भारत को भी एक मिनट बाद एक पेनल्टी कार्नर मिला। लेकिन जर्मनी के मजबूत डिफेंस ने भी भारत को सफलता हासिल नहीं करने दी।

दूसरे क्वार्टर के खत्म होने में एक मिनट बचा था कि हेन ने शानदार मैदानी गोल से मेजबानों को बढ़त दिला दी।

जर्मनी ने पहले हाफ के बाद कोशिश करना जारी रखा और उन्हें दूसरा पेनल्टी कार्नर मिला। भारत ने फिर अच्छे डिफेंस का नमूना पेश किया और जर्मनी के लगातार हमलों को रोका।

लेकिन 37वें मिनट में स्टापेनहोर्स्ट ने स्कोर 2-0 कर दिया।

भारतीय टीम ने चौथे क्वार्टर में प्रयास तेज कर दिये और लालरेमसियामी ने 51वें मिनट में गोल कर अंतर कम किया। जर्मनी ने अंत तक बढ़त कायम रखी और दौरे पर लगातार चौथी जीत हासिल की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!