लाइव न्यूज़ :

भारतीय महिला तीरंदाजी टीम कोटा हासिल करने की प्रबल दावेदार

By भाषा | Updated: June 19, 2021 17:17 IST

Open in App

पेरिस, 19 जून विश्व कप के पहले चरण में स्वर्ण पदक जीतकर आत्मविश्वास से भरी दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और कोमोलिका बारी की भारतीय महिला रिकर्व टीम रविवार को यहां तोक्यो 2020 के अंतिम क्वालीफायर में टीम का कोटा हासिल करने के प्रबल दावेदार के रूप में शुरूआत करेगी।

भारत के पास पेरिस में एकल महिला कोटा स्थान को जापान में टीम कोटा में बदलने के लिये अंतिम मौका होगा। भारत कोशिश करेगा कि उसकी दूसरी और तीसरी रिकर्व तीरंदाज क्वालीफाई करके दीपिका के साथ पहुंच जाये जो अपना लगातार तीसरा ओलंपिक खेलने को तैयार हैं।

ऐसा करने के लिये उन्हें 28 टीमों के बीच शीर्ष तीन में रहना होगा। इन टीमों में मजबूत कोलंबिया, डेनमार्क, इटली, स्पेन, तुर्की और मैक्सिको शामिल हैं जिन्होंने ग्वाटेमाला सिटी में विश्व कप फाइनल में भारत को कड़ी चुनौती दी थी।

विश्व कप के पहले चरण में शूटऑफ में फाइनल गंवाने वाली मैक्सिको की टीम दो महीने बाद फिर से भारत के सामने खड़ी होगी जिसमें लंदन ओलंपिक की रजत पदक विजेता ऐडा रोमन, अलेजांद्रा और अन्ना वाज्क्वेज शामिल हैं।

इन 28 टीमों में से चार क्वालीफिकेशन दौर से बाहर हो जायेंगी जबकि शीर्ष आठ सीधे क्वार्टरफाइनल में प्रवेश करेंगी।

पिछले प्रयास में भारतीय महिला टीम दो साल पहले नीदरलैंड के डेन बोश में विश्व चैम्पियनशिप में बेलारूस से 2-6 से हारकर क्वालीफाई करने में असफल रही थी जबकि पुरूष टीम ने अपना पहला कोटा हासिल किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!