भारतीय महिला तीरंदाजी रिकर्व टीम ने विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता

By भाषा | Updated: June 27, 2021 14:45 IST2021-06-27T14:45:39+5:302021-06-27T14:45:39+5:30

Indian women's archery recurve team won gold medal in world cup | भारतीय महिला तीरंदाजी रिकर्व टीम ने विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता

भारतीय महिला तीरंदाजी रिकर्व टीम ने विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता

पेरिस, 27 जून दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और कोमलिका बारी की भारतीय महिला रिकर्व टीम ने रविवार को यहां चल रहे तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण के फाइनल में मैक्सिको को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

भारतीय तिकड़ी ने खिताबी जीत के साथ ही इस महीने की शुरुआत में ओलंपिक के आखिरी क्वालीफायर में पहले दौर की हार की निराशा को कुछ हद तक दूर किया। उनकी 5- 1 की जीत से भारत को विश्व कप के तीसरे चरण में दूसरा स्वर्ण पदक मिला।

इससे पहले शनिवार को कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में अभिषेक वर्मा ने भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Indian women's archery recurve team won gold medal in world cup

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे