लाइव न्यूज़ :

भारतीय महिला 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने विश्व कप में कांस्य पदक जीता

By भाषा | Updated: June 25, 2021 18:51 IST

Open in App

ओसियेक (क्रोएशिया), 25 जून मनु भाकर, यशस्विनी सिंह देसवाल और राही सरनोबत की भारतीय तिकड़ी ने शुक्रवार को यहां आईएसएसएफ विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।

भारतीय महिला एयर पिस्टल टीम ने वेरोनिका मेजर, मिरियम जाको और सारा राहेल फैबियन को कांस्य पदक के मुकाबले में 16-12 से शिकस्त दी। तीनों भारतीयों ने 573 के स्कोर से तीसरे स्थान से फाइनल के लिये क्वालीफाई किया था।

इससे पहले ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, दीपक कुमार और दिव्यांश सिंह पंवार की भारतीय पुरूष टीम को 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा के कांस्य पदक के मैच में हार का सामना करना पड़ा जबकि महिला निशानेबाज क्वालीफाइंग दौर से आगे नहीं बढ़ सकीं।

भारतीय पुरूष टीम को तीसरे स्थान के मैच में सर्बिया की टीम से 14-16 से हार मिली जिसमें मिलेंको सेबिच, मिलुटिन स्टेफानोविच और लजर कोवासेविच शामिल थे।

अंजुम मौदगिल, अपूर्वी चंदेला और इलावेनिल वलारिवान की महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा जो क्वालीफिकेशन दौर में कुल 1867.7 अंक से 11वें स्थान पर रहीं।

ये तीनों निशानेबाज गुरूवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में भी पहुंचने में असफल रही थीं।

भारत की शुरूआत विश्व कप में इतनी अच्छी नहीं रही जिसमें कई निशानेबाज गुरूवार को अपनी स्पर्धाओं के फाइनल में जगह नहीं बना सके।

सौरभ चौधरी एकमात्र भारतीय पदकधारी रहे। 19 साल के इस निशानेबाज ने पुरूषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया।

तोक्यो ओलंपिक से पहले यह भारतीय टीम का अंतिम प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!