भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू ओलंपिक के लिए तोक्यो पहुंची

By भाषा | Updated: July 16, 2021 18:15 IST2021-07-16T18:15:57+5:302021-07-16T18:15:57+5:30

Indian weightlifter Mirabai Chanu arrives in Tokyo for Olympics | भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू ओलंपिक के लिए तोक्यो पहुंची

भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू ओलंपिक के लिए तोक्यो पहुंची

तोक्यो, 16 जुलाई शीर्ष भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू 23 जुलाई से शुरू होने वाले आगामी ओलंपिक खेलों के लिए शुक्रवार को अमेरिका में अपने प्रशिक्षण केन्द्र से तोक्यो पहुंचीं।

  ओलंपिक में भारत की इकलौती भारोत्तोलक चानू, राष्ट्रीय कोच विजय शर्मा और सहायक कोच संदीप कुमार के साथ अमेरिका के सेंट लुइस में 50 दिवसीय अभ्यास के बाद यहां पहुंची है।

चानू के साथ उनके एक अन्य कोच प्रमोद शर्मा और फिजियोथेरेपिस्ट आलाप जावड़ेकर भी तोक्यो खेलों के लिए यहां पहुंचे। भारत की 26 साल की यह भारोत्तोलक 49 किग्रा वर्ग में चुनौती पेश करेंगी। यह उनका दूसरा ओलंपिक है।

विश्व चैंपियनशिप (2017) और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली चानू ने रियो (2016) खेलों में अपने तीनों प्रयासों में विफल रहते हुए निराशाजनक प्रदर्शन किया था।

भारत से खिलाड़ियों का पहला दल शनिवार को राजधानी दिल्ली से रवाना होगा। नौकायन दल यूरोप में अभ्यास कर पहले ही तोक्यो पहुंच चुका है जबकि मुक्केबाज और निशानेबाज क्रमश: इटली और क्रोएशिया से रविवार को जापान पहुंचेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Indian weightlifter Mirabai Chanu arrives in Tokyo for Olympics

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे