लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक के लिये रवानगी से सात दिन पहले एसआरएल से कोविड जांच करायेगा भारतीय दल

By भाषा | Updated: June 28, 2021 21:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून तोक्यो ओलंपिक के लिये भारतीय दल के सभी सदस्यों की कोरोना जांच एसआरएल डायग्नोस्टिक्स करेगा । भारतीय ओलंपिक संघ ने सोमवार को यह जानकारी दी ।

एसआरएल डायग्नोस्टिक्स को तोक्यो ओलंपिक और 2024 ओलंपिक के लिये आईओए का ‘लैब डायग्नोस्टिक्स साझेदार’ चुना गया है ।

आईओए महासचिव राजीव मेहता ने बताया कि ओलंपिक जाने वाले सभी खिलाड़ी और अधिकारी तोक्यो रवानगी से सात दिन पहले देश भर में एसआरएल लैब पर निशुल्क आरटी पीसीआर टेस्ट करा सकते हैं ।

तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने भारत को कोरोना महामारी की गंभीर स्थिति वाले समूह एक में रखा है जिसमें अफगानिस्तान, नेपाल, मालदीव, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे देश हैं ।

तोक्यो जाने वाले भारतीय दल को रवानगी से सात दिन पहले से हर दिन अपनी स्वास्थ्य स्थिति आयोजन समिति के स्वास्थ्य एैप पर अपलोड करनी होगी । इसके साथ ही यात्रा से 96 और 72 घंटे पहले की नकारात्मक आरटीपीसीआर रिपोर्ट भी अपलोड करनी होगी ।

अभी तक सौ एथलीट ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके हैं और कुछ दिन में क्वालीफिकेशन की समय सीमा खत्म होने तक यह संख्या 120 हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!