लाइव न्यूज़ :

तीन शटलर दोबारा हुए परीक्षण में नेगेटिव, आल इंग्लैंड में भाग लेने को तैयार भारतीय दल

By भाषा | Updated: March 17, 2021 15:25 IST

Open in App

बर्मिंघम, 17 मार्च भारतीय बैडमिंटन दल को आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिये मंजूरी मिल गयी है क्योंकि कोविड-19 पॉजिटिव आने वाले खिलाड़ी संचालन संस्था (बीडब्ल्यूएफ) द्वारा बुधवार को हुई जांच में नेगेटिव आये हैं।

तीन भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और एक सहयोगी स्टाफ मंगलवार को जांच में पॉजिटिव आये थे जबकि कुछ अन्य अपने अनिर्णीत नमूनों के नतीजों का इंतजार कर रहे थे जिससे खिलाड़ी टूर्नामेंट से पहले जरूरी अभ्यास नहीं कर पाये।

भारत के दानिश विदेशी कोच माथियास बो ने इंस्टाग्राम में एक पोस्ट में लिखा, ‘‘टीम में किसी का भी परीक्षण पॉजिटिव नहीं है। हम आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के लिये तैयार हैं। ’’

बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) और बैडमिंटन इंग्लैंड ने बुधवार को टीम मैनजरों को लिखे एक ईमेल में भी सूचित किया कि ‘‘दोबारा परीक्षण में टीम के सभी सदस्य नेगेटिव आये हैं। ’’

इसमें यह भी कहा गया ‘‘पॉजिटिव और अनिर्णीत परीक्षणों की उम्मीद से अधिक संख्या को देखते हुए इंग्लैंड के सार्वजनिक स्वास्थ्य और परीक्षण करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ मश्विरे के बाद जांच और प्रयोगशाला प्रक्रिया की पूरी जांच की गयी। ’’

इसके अनुसार, ‘‘इस जांच की प्रक्रिया के दौरान बैडमिंटन इंग्लैंड द्वारा पेश किये परीक्षणों के सटीक होने पर भी काफी संदेह उठाये गये जिसके कारण दोबारा से परीक्षण कराना ही उचित समझा गया। दोबारा परीक्षण और जांच के बाद के नतीजों को ही इस्तेमाल किया जायेगा। ’’

इससे पहले बीडब्ल्यूएफ और बैडमिंटन इंग्लैंड ने कोविड-19 परीक्षण के इतनी संख्या में अनिर्णीत नतीजों को देखकर टूर्नामेंट को शुरू में होने में कुछ घंटे की देरी करने का फैसला किया।

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और उनके पति पारूपल्ली कश्यप टूर्नामेंट के शुरू होने से 24 घंटे पहले संदेह में थे क्योंकि कश्यप की कोविड-19 जांच ‘अनिर्णीत’ थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!