लाइव न्यूज़ :

आखिरी क्षणों में पेनल्टी गंवाने से यूएई से हारी भारतीय टीम

By भाषा | Updated: October 28, 2021 12:58 IST

Open in App

दुबई, 28 अक्टूबर भारत आखिरी क्षणों में पेनल्टी गंवाने के कारण यहां फुजैरा स्टेडियम में मेजबान यूएई के खिलाफ अपने दूसरे एएफसी अंडर-23 चैंपियनशिप क्वालीफायर फुटबॉल मैच में 0-1 से हार गया।

दोनों टीमें जब गोलरहित ड्रा की तरफ बढ़ रही थी तब यूएई को 82वें मिनट में पेनल्टी मिली जिसे अब्दुल्ला इदरीस ने गोल में बदला।

ग्रुप ई के बुधवार को खेले गये दोनों मैच के परिणाम एक जैसे रहे। ओमान ने भी आखिरी क्षणों की पेनल्टी के दम पर किर्गीज गणराज्य को हराया।

भारतीय कोच इगोर स्टिमक ने ओमान के खिलाफ पिछले मैच में 2-1 से जीत दर्ज करने वाली टीम में केवल एक बदलाव किया तथा मध्य पंक्ति को मजबूत बनाने के लिये अनिकेत जाधव की जगह लालेंगमाविया को टीम में रखा।

दोनों टीमों ने शुरू में रक्षात्मक रवैया अपनाया। भारत ने आधा घंटे का खेल होने से पहले लगातार हमले किये लेकिन यूएई की रक्षापंक्ति मजबूत थी। राहुल केपी ने आशीष के दायें छोर से मिले क्रास पर गोल कर दिया था लेकिन भारतीय अभी जश्न मनाते कि रेफरी फु मिंग ने रहीम अली को ‘ऑफ साइड’ करार दे दिया।

यूएई ने दूसरे हॉफ में अधिक आक्रामक रवैया दिखाया। खेल के 49वें मिनट में मारवान फहद के पास गोल करने का मौका था लेकिन धीरज ने अच्छा बचाव किया। इसके बाद भी यूएई ने भारतीय रक्षकों को दबाव में रखा।

नियमित समय का खेल समाप्त होने से 10 मिनट पहले सुरेश ने अली सालेह को बॉक्स के अंदर गिरा दिया जिससे यूएई को पेनल्टी मिल गयी। इदरीस ने इस पर गोल करने में कोई गलती नहीं की।

इस ग्रुप में सभी चार टीमों के अब तीन – तीन अंक हैं और गोल अंतर भी समान है। ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम अगले साल उज्बेकिस्तान में होने वाले फाइनल्स के लिये क्वालीफाई करेगी जबकि दूसरे नंबर पर रहने वाली चार सर्वश्रेष्ठ टीमें भी आगे बढ़ने में सफल रहेंगी।

भारत अपना अगला मैच शनिवार को किर्गीज गणराज्य से खेलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!