लाइव न्यूज़ :

पहले की तुलना में अधिक निडर लग रही है भारतीय टीम: स्किवर

By भाषा | Updated: June 14, 2021 21:58 IST

Open in App

ब्रिस्टल, 14 जून इंग्लैंड की नव नियुक्त उप कप्तान नैट स्किवर का मानना है कि भारतीय महिला टीम पहले की तुलना में अधिक ‘निडर’ हो गई है। स्किवर ने साथ ही उम्मीद जताई कि यहां होने वाले आगामी टेस्ट में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के मिश्रण वाली भारतीय टीम के खिलाफ हालात उनकी टीम के अनुकूल होंगे।

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट बुधवार से खेला जाना है। यह भारतीय टीम का सात साल में पहला टेस्ट होगा। इस सात साल के दौरान सीमित ओवरों के प्रारूप में भारतीय टीम के प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ है और कई प्रतिभावान खिलाड़ी सामने आई हैं। स्किवर भी इस बात को जानती हैं।

ईएसपीएनक्रिकइंफो ने स्किवर के हवाले से कहा, ‘‘वे हमेशा सुधार करने वाली टीम है। उनकी टीम में हमेशा नए, युवा प्रतिभावान खिलाड़ी रहते हैं जो मैदान पर उतरकर अपनी क्षमता दिखाने से नहीं डरते। मैंने पहले जितना देखा है वे उससे अधिक निडर नजर जा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा उनकी टीम में काफी अनुभवी खिलाड़ी भी हैं- मिताली राज, झूलन गोस्वामी- उन्हें हराना काफी मुश्किल होगा। उम्मीद करते हैं कि इंग्लैंड में, अपने हालात में, हम अपने कौशल को सुधार कर सुनिश्चित कर पाएंगे कि हम सही चीजें करें।’’

स्किवर ने कहा, ‘‘पिछली बार जब हम उनसे खेले थे जो उस टेस्ट मैच में हमने काफी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था और हम अपनी क्षमता के अनुसार नहीं खेल पाए थे इसलिए उम्मीद करते हैं कि हम इस बार बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।’’

भारत ने 2014 में दोनों टीमों के बीच हुआ पिछला टेस्ट मैच जीता था।

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ उस मुकाबले के बाद से सिर्फ एक टेस्ट खेला है और घरेलू सरजमीं पर दक्षिण अफ्रीका को पारी के अंतर से हराया था। इंग्लैंड की टीम तीन टेस्ट खेल चुकी है जो सभी महिला एशेज में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!